फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctors should follow dress code

डॉक्टर्स भी बोले, ड्रेस कोड जरूरी

Thu, 19 Mar 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Mar 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
doctors should follow dress code

जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में ड्रेस कोड को लेकर

विज्ञापन
जूनियर डाक्टरों और अस्पताल प्रशासन के बीच तकरार पर कई स्वर उभरने लगे हैं। इसमें स्वास्थ्य से जुड़े अधिकांश संगठनों ने ड्रेस कोड का पालन करने के साथ डाक्टरों और अस्पताल प्रशासन के बीच मतभेद दूर करने पर जोर दिया है।

हालांकि रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने ड्रेस कोड का पालन करने से पहले जूनियर डाक्टरों की पर्याप्त सुरक्षा की मांग दोहराई है। आल जम्मू-कश्मीर आयुर्वेदिक कांग्रेस की बैठक में डाक्टरों से अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस के महासचिव डा. दिलीप सिंह संबयाल ने कहा कि ड्रेस कोड पर डाक्टरों के बीच खुद की तकरार से समाज में उनकी छवि खराब हो रही है।

उन्होंने सीनियर फैकल्टी से भी अपील की कि वे रोष जता रहे जूनियर डाक्टरों से बात कर मामले को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड डाक्टरों के व्यवसाय से जुड़ा है। इस बीच इंडियन हास्पिटल एसोसिएशन की जेएंडके चैप्टर की बैठक में भी अस्पतालों में ड्रेस कोड का पालन कराने के लिए समर्थन दिया गया। प्रधान डा. रूप लाल शर्मा ने कहा कि जूनियर डाक्टरों और जीएमसी प्रशासन के बीच जो दूरियां बनी हैं उन्हें मरीजों के हित के लिए दूर किया जाए।

उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर इस मामले को जल्द सुलझाने पर जोर दिया है। आरडीए जम्मू के प्रधान डा. नीरज शर्मा का कहना है कि वह ड्रेस कोड का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस व्यवस्था से पहले जूनियर डाक्टरों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed