फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctors in ground against AIIMS shifting

एम्स शिफ्टिंग के खिलाफ डाक्टर भी मैदान

Sat, 25 Apr 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 25 Apr 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
doctors in ground against AIIMS shifting

डाक्टर्स एसोसिएशन कश्मीर (डाक) ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि घाटी भर में आंदोलन छेड़ा जाएगा अगर कश्मीर में एम्स स्थापित करने के प्रस्ताव में किसी प्रकार का बदलाव लाया गया। डाक के चेयरमैन डा. जीएम मीर ने कहा कि अगर सरकार एम्स को कश्मीर में स्थापित करने में विफल होती है, तो घाटी के सभी डाक्टर सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी कश्मीर के लिए किसी चीज का प्रस्ताव रखा जाता है, तो कुछ राजनेता इसपर अड़ंगा डालने का प्रयास करते हैं, जो अन्याय है। मीर के अनुसार जम्मू के लिए आईआईटी का प्रस्ताव रखा गया, तो उसके एवज में कश्मीर में कोई विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हेल्थ सेक्टर की बात आती है, तो कश्मीर में एम्स बनना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यह अधिकतर समय खराब मौसम के चलते देश से कटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मरीजों को परेशानी आती है। कई बार मरीजों को विशेष रूप से राज्य से बाहर जाना पड़ता है। अगर कश्मीर में एम्स बनता है, तो इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed