{"_id":"9eb349a3812023090d4297383c2feb21","slug":"doctors-go-house-to-house-to-check-flood-victims-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजोरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने जिले के थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट तहसीलों के ब्लाक चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें।
विज्ञापन
साथ ही जहां कहीं भी बाढ़ पीड़ित परिवार रह रहे हैं, वहां जाकर उनके भी स्वास्थ्य की जांच की जाए। वहीं सीएमओ के निर्देशों का पालन करते हुए टीम ने बुधवार को कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरे कर पीड़ितों की जांच की। सीएमओ ने बताया कि ब्लाक में डाक्टरों सहित पैरा मेडिकल की टीमों ने कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच कर उनमें दवाइयां भी बांटी हैं। इसके साथ प्रभावित क्षेत्रों में जो लोग बेघर हुए हैं, उनको जहां कहीं भी स्कूलों या किसी अन्य स्थानों में ठहराया गया है, वहां भी विभाग की टीमों ने पहुंच कर जांच की है।
इसके अलावा प्रभावित क्षत्रों के स्कूलों में जाकर बच्चों की भी जांच की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन की गोलियां वितरित करने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।