{"_id":"6838c91b7c40040fa0069de7","slug":"doctor-news-samba-news-c-272-1-raj1001-104705-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमबीबीएस छात्रों का पहला बैच पास आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमबीबीएस छात्रों का पहला बैच पास आउट
विज्ञापन
राजोेरी। सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोेरी में वीरवार को एमबीबीएस छात्रों का पहला बैच पास आउट हो गया।
2019 में स्थापित जीएमसी राजोेरी ने 100 एमबीबीएस छात्रों का सत्र शुरू हुआ। पिछले पांच वर्षों में इन छात्रों ने कठोर शैक्षणिक और नैदानिक प्रशिक्षण लिया है। अपनी इंटर्नशिप के सफल समापन के साथ वे अब योग्य चिकित्सा पेशेवरों के रूप में उभरे हैं।
कॉलेज प्रशासन ने राजोेरी के मेहरा में जीएमसी परिसर में एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ एएस भाटिया, वरिष्ठ संकाय सदस्य और प्रसन्न छात्र मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू, स्वास्थ्य सचिव सैयद आबिद शाह और देश भर के प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षकों सहित गणमान्य लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभा को संबोधित किया। उन्होंने नए डॉक्टरों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रिंसिपल डॉ एएस भाटिया ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह युवा डॉक्टर इस क्षेत्र और उससे आगे की स्वास्थ्य सेवा के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।