{"_id":"60a7cf7c8ebc3e58613a6a23","slug":"doctor-narendra-appointed-as-medical-superintendent-of-drdo-hospital-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: डॉक्टर नरेंद्र बने डीआरडीओ अस्पताल जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: डॉक्टर नरेंद्र बने डीआरडीओ अस्पताल जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक
Fri, 21 May 2021 08:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 08:49 PM IST
सार
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जम्मू और श्रीनगर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500-500 बेड वाले अस्थाई अस्पतालों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉ. नरेंद्र बुटेयाल को जम्मू के भगवती नगर में बन रहे कोविड अस्पताल का प्रभारी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है।
विज्ञापन
स्टेट हेल्थ सोसायटी के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. नरेंद्र बुटेयाल को डीआरडीओ अस्पताल जम्मू का मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। आदेश के तहत नेशनल हेल्थ मिशन में एनेसथीसिया कंसल्टेंट डॉ. अब्दुल रशीद पारा को डीआरडीओ अस्पताल श्रीनगर का मेडिकल सुपरिटेंडेंट बनाया गया है। वहीं डीआईओ राजोरी डॉ. प्रवीण योगराज का तबादला कर उन्हें स्टेट हेल्थ सोसायटी जेएंडके का प्रोग्राम मैनेजर प्रतिनियुक्त किया गया है। यह सभी तैनाती अस्थायी आधार पर की गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है
विज्ञापन