Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doctor mistreated, angry doctors staged protest

Jammu News: चिकित्सक के साथ बदसलूकी, नाराज डॉक्टरों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
Doctor mistreated, angry doctors staged protest
श्रीनगर। श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में मंगलवार की रात चिकित्सक के साथ बदसलूकी से नाराज डॉक्टरों ने बुधवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। इस घटना की चिकित्सा जगत ने कड़ी निंदा की है। वहीं डॉक्टरों के विरोध के चलते एसएमएचएस अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। डॉक्टरों ने कहा कि उनका विरोध तब जक जारी रहेगा जब तक मामले में इंसाफ नहीं मिल जाता। उधर, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और उससे संबद्ध अस्पतालों के सैकड़ों डॉक्टरों ने घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने के लिए अस्पताल में एकत्र हुए। उन्होंने ''वुई वांट जस्टिस'' के नारे लगाए और अपना रोष व्यक्त किया। एक डॉक्टर ने बताया कि यह घटना रात 12 बजे की है जब एक मरीज़ को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। उसकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि अचानक वह दस मिनट के भीतर चल बसा। और इतने में ही एक शख्स आया जिसने डाॅ. शाहनवाज़ अहमद को इतनी ज़ोर से थप्पड़ मारा कि वह ज़मीन पर गिर गए। उन्होंने बताया कि डाॅ. शाहनवाज़ दिव्यांग हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति अस्पताल के अंदर डॉक्टर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई हैं। इस घटना को लेकर जीएमसी की प्रिंसिपल डाॅ. इफ्फत हसन से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस बीच एसएमएचएस की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. अंदलीब ने केवल घटना की पुष्टि करते हुए अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की। हालांकि सूत्रों ने बताया कि जीएमसी श्रीनगर ने हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं। हम तीमारदारों से सहयोग करने और जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई, 2025 को हुई इस घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई की गई है। इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 जुलाई, 2025 को दर्ज मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने अधिकारियों से न्याय सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed