फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Do what it takes to punish terrorists Jammu Kashmir LG Manoj Sinha to security officials

आतंकियों पर होगा अब अंतिम प्रहार: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले के बाद LG ने अधिकारियों संग की बैठक, दिया फ्री हैंड

Sun, 03 Nov 2024 11:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2024 11:47 PM IST
सार

उप राज्यपाल ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से कहा, हमारे नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने हमले में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ यूएपीए लागू किया है। 

विज्ञापन
Do what it takes to punish terrorists Jammu Kashmir LG Manoj Sinha to security officials
उपराज्यपाल मनोह सिंह ने की बड़ी बैठक - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले को लेकर डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को दंडित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि आतंकवादी संगठनों को कुचलने और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने आतंकवादी तत्वों को उनके नापाक मंसूबों में सफल नहीं होने देने के सरकार के संकल्प को दोहराया। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ यूएपीए लागू किया है।

विज्ञापन

उप राज्यपाल ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से कहा, हमारे नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने हमले में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में विस सत्र से पहले रविवारीय बाजार पर आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, 12 घायल
विधानसभा का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आतंकियों ने रविवारीय मार्केट में ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में एक दर्जन नागरिक घायल हुए हैं। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। घायलों को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत स्थिर है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। कश्मीर के आईजीपी बीके बिरदी व उपायुक्त बिलाल मोहिउद्दीन ने सिटी अस्पताल में घायलों की हालत का जायजा लिया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि, यह हमला, पर्यटक स्वागत केंद्र (टीआरसी) के पास ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन केंद्र वाले एक भारी सुरक्षा वाले परिसर के पास हुआ। एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने श्रीनगर शहर के खानयार इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर उस्मान लश्कर उर्फ छोटा वलीद को मुठभेड़ में मार गिराया था। ग्रेनेड हमला आतंकी के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, आतंकियों की ओर सेसीआरपीएफ बंकर को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और सड़क किनारे जा गिरा। वारदात स्थल के पास ही साप्ताहिक पिस्सू बाजार भी रविवार को लगता है। इसमें कश्मीर घाटी के सभी दस जिलों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। खरीदार और दुकानदार छिपने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को लश्कर कमांडर के मारे जाने के बाद आतंकियों ने हताशा में यह हमला किया है।

ऐसे हमलों को जल्द से जल्द रोकने के प्रयास होने चाहिए: उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ों की खबरें सुर्खियों में हैं। श्रीनगर में रविवार के बाजार में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की खबर बेहद परेशान करने वाली है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा, "सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द हमलों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें।

कांग्रेस ने कहा-हमला दर्भाग्यपूर्ण
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने एक बयान में कहा, दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस को ऐसे क्रूर और अमानवीय हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि जनता स्वतंत्र रूप से और बिना किसी डर के घूम सके।

ये हुए घायल
मिस्बा, (17), अजान कालू (17), हबीबुल्लाह राथर( 50), अल्ताफ अहमद (21), फैजल अहमद (16), उमर फारूक, फैजान मुश्ताक (20), जाहिद (19), गुलाम मुहम्मद सोफी (55), सुमैया जान (45)। दो अन्य घायलों के नाम नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed