{"_id":"2730a59cc5e5b395edf489039647e22a","slug":"do-not-shoot-hurt-from-neglect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गोलाबारी नहीं, उपेक्षा से हैं आहत’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गोलाबारी नहीं, उपेक्षा से हैं आहत’
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Tue, 07 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक रेंजरों की गोलाबारी से सीमावर्ती ग्रामीण जब तब हताहत होते रहे हैं। गांव फलोरा के ग्रामीण रोशन लाल उन्हीं में से एक हैं, जो सीमा पार की नापाक हरकत के दौरान अपना एक पैर गंवा बैठे। मोर्टार के शेल की चपेट में क्या आए, उनकी दिनचर्या ही बदल गई। रोशन लाल को अपनी मिट्टी से बेपनाह प्यार है।
विज्ञापन
उन्हें एक पैर गंवाने का भी उतना गम नहीं। वह आहत हैं, तो सरकार की उपेक्षा से, जिसने उनकी अब तक सुध नहीं ली। 24 अगस्त 2014 को रोशन लाल घर के बरामद में बैठे थे कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोटार्र का शेल उनके पास आकर गिरा। उनकी एक टांग में छर्रे लग गए। इससे वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
जम्मू मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दो चेक देकर सरकार ने 53 हजार रुपये की राशि उपचार के लिए मुहैया करवाई गई थी। वहीं इलाज के लिए पर्याप्त रुपये नहीं होने के चलते सही उपचार नहीं हो सका और अस्पताल द्वारा घर भेज दिया गया। बाद में सगे संबंधियाें से रुपये उधार लेकर अमृतसर के गैर सरकारी अस्पताल में दो माह तक रहा।
विज्ञापन
बाद में हालत गंभीर होने पर एक पैर कटवानी पड़ी। इस दौरान पांच लाख रुपये की राशि का खर्च उठाना पड़ा। रोशन लाल ने बताया कि पाक फायरिंग के चलते उस समय भैंस भी चपेट में आई थी। लेकिन सरकार ने सुध तक नहीं ली। नेताओं ने राहत राशि और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था। आज तक उसी उम्मीद पर है।