{"_id":"68f548a2f943ce13fa0d6d9d","slug":"diwali-festival-jammu-news-c-10-jmu1052-742431-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर की सफाई के लिए तीन टीमें रहेंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर की सफाई के लिए तीन टीमें रहेंगी तैनात
विज्ञापन
-मुख्य कार्यालयों, चौराहों व बाजारों में चूने का होगा छिड़काव
जम्मू। दिवाली पर शहर में सफाई व कूड़ा निस्तारण व्यवस्था अवकाश के कारण प्रभावित नहीं होगी। नगर निगम ने इसके लिए तीन टीमें तैनात की हैं। हर टीम में कम से कम 700 से अधिक सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनोद शर्मा ने बताया कि अभी दिवाली को लेकर शासन की तरफ से यह स्पष्ट नहीं है कि पर्व सोमवार को है। अभी विभागीय सूचना के अनुसार दिवाली मंगलवार को मनाई जाएगी। यदि कोई नोटिफिकेशन सोमवार के लिए जारी होगी तो उसके अनुसार तैयारियां की जाएंगी। शहर के प्रमुख चौराहों, सरकारी कार्यालयों जिनमें सचिवावलय, राजभवन, मुख्य बाजारों में चूने का छिड़काव किया जाएगा। कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था पूर्व की तरह टीमें करेंगी। कुल 2100 सफाई कर्मचारियों को पर्व को देखते हुए तैनात किया गया है। सभी 75 वार्डों में कूड़े के निस्तारण के साथ ही सफाई का काम होगा। टीमों के साथ ही सुपरवाइजर कार्यों की मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देंगे। इस दौरान शिकायतों का भी निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। संवाद