{"_id":"c7623ad0dd12719e394f4152ae261eac","slug":"divisional-commissioner-visited-saddal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवकाम ने किया सद्दल का दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवकाम ने किया सद्दल का दौरा
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर-पंचैरी
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी रहा। मौसम साफ होने के बावजूद कोई भी शव बरामद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
इसलिए सद्दल में जेसीबी हवाई मार्ग से पहुंचाने की संभावनाओं की तलाश में डिवीजनल कमिश्नर और आईजी जम्मू ने मौके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की।
कई दिनों से चल रहे बचाव कार्यों के दौरान एनडीआरएफ और एसआरडीएफ की टीमों ने 14 शव बरामद किए हैं। हालांकि इस मलबे में 35 लोगों के दबे होने की संभावना है। कई दिनों से दबे हुए लोगों का पता नहीं चलने के कारण ही सेना से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने भी यही प्रस्ताव भेजा है कि किसी तरह एक जेसीबी मुहैया कराई जाए तो पुलिस स्वयं बचाव कार्य शुरू कर सकती है।
जेसीबी के कारण मलबे को कई जगहों से खोदा जा सकता है। जमीन के अंदर तक भी लोगों की तलाश की जा सकती है। संभावना है कि कई फीट मलबे के नीचे लोग दबे हुए हैं। जिनका कुछ पता नहीं चल रहा है। सेना के खोजी कुत्ते भी काम नहीं आए। एक परिवार के कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कई पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। इस क्षेत्र से 28 लोग अभी भी लापता है, जिनका कुछ पता नहीं रहा है। मृतकों का आंकड़ा कई गुणा बढ़ सकता है। डिवकाम शांतमनु और आईजीपी जम्मू राजेश कुमार ने करीब एक घंटे तक हवाई सर्वेक्षण किया। जम्मू पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बैठक की।