{"_id":"6518852f7237c53d260b1fb7","slug":"divcom-jammu-news-c-10-jmu1037-213648-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लंबित पेंशन मामले दो दिन में निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लंबित पेंशन मामले दो दिन में निपटाएं
विज्ञापन
लंबित पेंशन मामले दो दिनों के अंदर हो हल : डिवकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पेंशन के लंबित मामलों पर डिवकॉम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त को सभी मामलों को दो दिनों के भीतर निपटाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लंबित पेंशन मामलों को मंजूरी दी। इसके अलावा पीएमएवाई शहरी, ग्रामीण, गांधी जयंती मनाने संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति पर जानकारी ली।
इस मौके पर महानिदेशक समाज कल्याण विभाग ने पेंशन मामलों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त को जिलेवार स्थिति से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने लंबित मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया और उपायुक्तों को सभी मामलों को 2 दिनों के भीतर निपटाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने पीएमएवाई-जी शहरी के तहत भूमिहीनों को भूमि आवंटन के केसों की समीक्षा की। उपायुक्तों की ओर से प्राप्त दावों और सत्यापन के बाद खारिज दावों पर भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने डीसी को समयबद्ध तरीके से आवंटन पूरा करने का निर्देश दिया। गांधी जयंती मनाने के लिए गतिविधियों के आयोजन के लिए जिलों की कार्य योजनाओं पर चर्चा की। निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि सभी जिलों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया है। मंडलायुक्त ने डीसी को गतिविधियों की तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा। इस मौके पर अलग अलग विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।