जम्मू। युवा सेवाएं और खेल विभाग के पूर्व जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी आरसी वैद और उनकी पत्नी ने मिलकर राहत कोष में 1.5 लाख रुपये दान किए।\\\\rइसमें वैद, ने प्रधान मंत्री कोष में एक लाख रुपये जबकि उनकी पत्नी, प्रेम लता बाली ने जम्मू कश्मीर राहत कोष में 51,000 रुपये का दान दिया।\\\\r उन्होंने कहा कि कैंसर से मेरी लड़ाई में, भारत सरकार ने पिछले एक दशक में मेरी मदद की। इसलिए, संकट के इस समय में योगदान करना मेरा कर्तव्य बन गया है। जबकि पूरा राष्ट्र घातक कोरोना वायरस से लड़ता है। मेरी पत्नी, जो एक शैक्षणिक संस्थान चलाती है, भी अपनी तरफ से योगदान देना चाहती थी।\\\\rभारत स्काउट्स और गाइड्स से भी जुड़े, वैद ने चेक को डिवीजनल कमिश्नर जम्मू कार्यालय को सौंप दिया।\\\\r