{"_id":"59685d074f1c1bf1738b49a5","slug":"disputed-situations-in-kashmir-valley-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनावपूर्ण हालात, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट सेवा पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तनावपूर्ण हालात, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट सेवा पर रोक
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कई इलाकों शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों की आशंका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कश्मीर के कई इलाकों में जुमें की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में सेना,जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस क्रम में श्रीनगर के नौहट्टा,खान्यार,सफाकदल,रैनावारी,खान्यार और मायसूमा में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन
वीरवार को कश्मीर के कई इलाकों में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहीं हालातों की संवेदनशीलता को देखते हुए अफवाहों को न फैलने देने के लिए कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन