फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dispute over kas prelims exam answer sheet

केएएस प्रीलिम्स की जियोलाजी की आंसर-की पर विवाद

Tue, 01 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
dispute over kas prelims exam answer sheet

गत रविवार पिछले लंबे अंतराल के बाद रियासत भर में करवाई गई केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा के संबंध में नया बवाल सामने आया है। जेके पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से मंगलवार को परीक्षा से संबंधित ऑप्शनल विषयों की आंसर की को जारी किया।

विज्ञापन


इस आंसर की में जियोलाजी (भूविज्ञान) विषय के पंद्रह से सोलह सवालों के करीब जवाब आंसर की (उत्तर पुस्तिका) से मेल नहीं खाने के चलते प्रतिभागियों ने कड़ी आपत्ति जताई। आंसर की से जवाब मेल नहीं खाने के कारण प्रतिभागियों ने पब्लिक सर्विस कमीशन की कार्यप्रणाली के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


मंगलवार को रेशमघर स्थित जेके पब्लिक सर्विस कमीशन के कार्यालय में काफी संख्या में प्रतिभागी इस मसले के संबंध में एप्लीकेशन जमा करवाने के लिए पहुंचे। एप्लीकेशन जमा करवाने के लिए आए प्रतिभागियों का कहना था कि इस मसले को लेकर कमीशन की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही प्रश्न पुस्तिका और उत्तर पुस्तिकाओं का सही ढंग से आंकलन होना चाहिए। कार्यालय में एप्लीकेशन जमा करवाने के लिए आए शक्ति कुमार, सुमित सिंह ने कहा कि कमीशन की ओर से पहले से ही परीक्षा आयोजित करवाने में  इतनी देरी हुई और अब आंसर की भी अनुकूल नहीं होने के चलते प्रतिभागियों की परेशानी बढ़ दी है।

अन्य प्रतिभागी साहिल महाजन, अश्विनी कुमार और अभिषेक गुप्ता ने कहा कि इस गलती को सुधारने के लिए कमीशन को प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाओं का सही ढंग से आकलन कर अंक दिए जाने चाहिए।
पब्लिक सर्विस कमीशन के सेक्रेटरी शेख उल रहमान ने बताया कि कमीशन की ओर से जारी आंसर की के आधार पर प्रतिभागियों को कुछ दिनों तक का समय दिया जाता है कि अगर उन्हें इस आंसर की को लेकर संशय होता है तो उसे कमीशन में अपनी बात एप्लीकेशन के जरिये सामने रखने का मौका मिलता है।


उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रतिभागियों की ओर से एप्लीकेशन आई हैं और कमीशन की ओर से सदस्यों की कमेटी बनाकर इस आंसर की और प्रतिभागियों के संशय को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी। कमीशन की पूरी कोशिश है कि प्रीलिम्स परीक्षा के परिणामों को दस दिनों के भीतर निकालने के बाद जल्द ही अगले चरण के तहत होने वाली मेन परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed