फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   displacement day

Jammu News: विस्थापन दिवस पर पर्चे बांट कर पनुन कश्मीर के लिए मांगा समर्थन

विज्ञापन
displacement day
विस्थापन दिवस पर पनुन कश्मीर संगठन के सदस्यों ने अपने समुदाय के बीच पर्चे बांटकर समर्थन मांगा।
- संगठन ने शहर में सप्ताह भर के लिए शुरू किया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

जम्मू। पनुन कश्मीर के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सोमवार को निष्कासन दिवस/विस्थापन दिवस पर एक सप्ताह के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। स्वयंसेवकों ने कई इलाकों का दौरा कर सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। साथ ही निष्कासन दिवस संदेश की प्रतियां वितरित कीं।
इसमें राजनीतिक इस्लाम के जिहादी हमले की प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण किया गया है। बताया गया है कि 1990 में कश्मीरी हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। स्थायी, सुरक्षित और गरिमापूर्ण पुनर्वास के लिए पनुन कश्मीर मातृभूमि के निर्माण की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। पनुन कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. अजय चुंगू ने कहा कि न्याय के बिना स्मरण खोखला है। संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक एक सुरक्षित मातृभूमि को संवैधानिक और सभ्यतागत अनिवार्यता के रूप में स्थापित नहीं किया जाता।
विज्ञापन

संगठन ने दोहराया कि निष्कासन दिवस केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि संकल्प है। कश्मीरी हिंदू नरसंहार का नाम लिया जाना चाहिए। उसे स्वीकार किया जाना चाहिए और पलटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमलैंड की मांग को लेकर कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन

जम्मू। ऑल स्टेट कश्मीरी पंडित कॉन्फ्रेंस के बैनर तले कश्मीरी पंडितों ने सोमवार को प्रेस क्लब के पास कश्मीर में अलग होमलैंड की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मांग की कि अलग होमलैंड देने के साथ ही पूरी सुरक्षा दी जाए। रोजगार मुहैया कराए जाएं। सुंदर लाल कौल ने कहा कि घाटी में तोड़े गए सैकड़ों मंदिरों का पुनरुद्धार करने के साथ उन्हें सौंप दिया जाए। रखरखाव के लिए अलग से श्राइन बोर्ड बनाया जाए और सहायता राशि बढ़ाई जाए। ब्यूरो

विस्थापन दिवस पर पनुन कश्मीर संगठन के सदस्यों ने अपने समुदाय के बीच पर्चे बांटकर समर्थन मांगा।

विस्थापन दिवस पर पनुन कश्मीर संगठन के सदस्यों ने अपने समुदाय के बीच पर्चे बांटकर समर्थन मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed