फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Disheartening Rahul engaging irresponsible discourse when country united grief after train tragedy: Puri

जम्मू में हरदीप पुरी: रेल हादसे के बाद देश पीड़ितों के साथ, तब राहुल का गैर जिम्मेदाराना बयान निराशाजनक

Tue, 06 Jun 2023 11:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि दुख की बात है कि राहुल जैसे नेता ऐसे हादसों पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। मुझे दुख होता है कि जब हम बिना थके हुए काम कर रहे हैं, तो राहुल कुछ तथ्यों पर विचार किए बिना गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Disheartening Rahul engaging irresponsible discourse when country united grief after train tragedy: Puri
जम्मू में हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देशवासी ओडिशा में घातक ट्रेन हादसे के बाद सदमे में हैं और एकजुट हैं। राहुल गांधी का राष्ट्र विरोधी कार्यक्रमों में शामिल होना और गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी निराशाजनक है। सोमवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने अथक प्रयासों से रेल हादसा स्थल पर 51 घंटे के भीतर लाइनों को बहाल करके यात्रियों को राहत दी है।

विज्ञापन


घायलों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटना स्थल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत दौरा किया और वहां तीन केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब 26/11 हमला हुआ था तब एसपीजी को दिल्ली से मुंबई तक पहुंचने में 10 घंटे लगे थे।
विज्ञापन


हमारे रेल मंत्री 36 घंटे से दुर्घटनास्थल पर डटे हुए हैं। दुख की बात है कि राहुल जैसे नेता ऐसे हादसों पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। हमारा देश हर नुकसान पर शोक मनाता है। मुझे दुख होता है कि जब हम बिना थके हुए काम कर रहे हैं, तो राहुल कुछ तथ्यों पर विचार किए बिना गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और आरएसएस भविष्य देखने में असक्षम हैं। जब पूरा देश दुख में एक साथ खड़ा है और एक-दूसरे का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है तो यह देखना निराशाजनक है कि वह देश विरोधी कार्यक्रम और गलत बयानबाजी कर रहे हैं।




हमें एक ऐसे विपक्ष की जरूरत है जो जिम्मेदारी से काम करे और उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे जो पूरे देश को प्रभावित करते हैं। भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर राहुल की टिप्पणी पर पुरी ने उन्हें याद दिलाया कि मैं उन्हें असम में नीली हत्याकांड की याद दिलाता हूं जिसमें 2000 नागरिक मारे गए थे। तब वह 13 साल के थे। जब वह 14 साल के थे, तब 1984 में 3000 सिखों की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed