फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   discussion of Israeli model in Kashmir, anger against Sandeep Chakraborty

कश्मीर में 'इस्राइली मॉडल' की चर्चा पर बवाल हुआ तेज, संदीप चक्रवर्ती के खिलाफ लोगों में गुस्सा

Sun, 01 Dec 2019 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
discussion of Israeli model in Kashmir, anger against Sandeep Chakraborty
कश्मीरी पंडितों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती के कश्मीरी विस्थापितों को लेकर दिए गए बयान पर कश्मीरी पंडितों समेत विभिन्न संगठनों में उबाल है। चक्रवर्ती ने कश्मीरी विस्थापितों का पुनर्वास करने के लिए सुझाव देते हुए इस्राइली मॉडल का जिक्र किया था।

विज्ञापन


यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज के अध्यक्ष आरके भट्ट् ने कहा कि कुछ लोग पलायन और विस्थापन का मजा लेते हैं। उन्हें कश्मीरी पंडितों की समस्या के बारे में कुछ पता नहीं है। वे दूसरों के लिए मुश्किलें पैदा करते हैं लेकिन खुद कभी कश्मीर नहीं जाना चाहते।
विज्ञापन


डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पलायन और विस्थापन अहम मुद्दा है। कश्मीरी पंडितों के साथ कश्मीर से अन्य समुदायों को भी बेघर होना पड़ा था। इनमें डोगरा, सिख, गुज्जर, बकरवाल आदि शामिल थे। जम्मू-कश्मीर में मिश्रित संस्कृति के लोग एक साथ रहते हैं। सरकार को विस्थापित समुदाय के पुनर्वास के लिए नया मॉडल अपनाना चाहिए। उन्हें किसी के मॉडल की नकल की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानिए क्या कहा था महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने

शिरोमणि अकाली दल के चीफ आर्गेनाइजर एस महिंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से फिर से राज्य बना देना चाहिए। प्रदेश की नौकरियां प्रदेश के लोगों को ही मिलनी चाहिए। भारत इस्राइल से अलग है यहां हर समुदाय के  लोग एक साथ रहते हैं।

क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष नारायण सिंह जमवाल ने कहा कि विस्थापित समुदाय के लोगों ने कश्मीर को तब छोड़ा था जब उनकी जान को खतरा था। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने पर ही उनका पुनर्वास होना चाहिए। ब्राह्मण संसार संगठन के डॉ. रामचंद्र शर्मा ने कहा कि देश एकजुट है। यहां सभी समुदायों के लोग एक साथ रहते हैं। यहां की तुलना किसी अन्य देश से नहीं की जा सकती।


महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने कश्मीरी पंडितों के समूह की मौजूदगी वाले निजी समारोह में कहा था ‘वे जल्द ही घाटी में लौट सकते हैं, क्योंकि जब इस्राइली लोग ऐसा कर सकते हैं, हम भी ऐसा कर सकते हैं।’ इस दौरान उन्होंने ‘इस्राइली मॉडल’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘ मुझे यकीन है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा से जुड़े हालात सुधरेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed