{"_id":"680737367f42bcd9f00ef9e5","slug":"disaster-victims-stop-cm-umar-abdullah-s-convoy-in-ramban-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: रामबन में आपदा पीड़ितों ने रोका सीएम उमर अब्दुल्ला का काफिला, महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सुनाई पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रामबन में आपदा पीड़ितों ने रोका सीएम उमर अब्दुल्ला का काफिला, महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सुनाई पीड़ा
Tue, 22 Apr 2025 11:59 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:59 AM IST
सार
रामबन में आपदा पीड़ितों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का काफिला रोककर बिजली, पानी और राशन की कमी को लेकर अपना दुख जताया, जिस पर सीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का काफिला रामबन क्षेत्र से गुजर रहा था, जिससे आपदा से प्रभावित लोग गुस्से में आ गए। नाराज महिलाओं ने मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे खड़े होकर उन्हें रोका और अपनी समस्याएं सुनाईं।
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों का कहना है कि इलाके में पिछले तीन दिनों से बिजली, पानी और राशन की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महिलाओं ने सीधे मुख्यमंत्री से कहा कि वे भूखे-प्यासे हालात में रह रहे हैं और प्रशासन ने उन्हें कोई राहत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गाड़ी से बाहर आकर लोगों की बात ध्यान से सुनी। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और राहत कार्यों को जल्दी पूरा करने का वादा किया।
यह खबर भी पढ़ें: रामबन पर टूटा कुदरत का कहर: हर चीख में छिपा है एक घर उजड़ने का दर्द; लोग बोले- ये तूफान नहीं प्रलय था