{"_id":"58ab19d34f1c1b0953b2349e","slug":"disappointments-to-jammu-and-kashmir-on-first-day-of-ipl-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल नीलामी में पहले दिन जम्मू कश्मीर को निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल नीलामी में पहले दिन जम्मू कश्मीर को निराशा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : File Photo
बंगलूरू में सोमवार को आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए पहले दिन हुई नीलामी में जम्मू-कश्मीर को निराशा हाथ लगी है। रियासत से कई खिलाड़ी संभावित सूची में शामिल हैं। हालांकि, अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल के साथ उमर नजीर और आयन देव से उम्मीदें हैं। मंगलवार को भी नीलामी जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस बार आईपीएल की पहली लिस्ट में 8 फ्रेंचाइजियों को जहां तकरीबन 799 खिलाड़ी चुनने थे, अब उन क्रिकेटरों की संख्या घटाकर 351 कर दी गई है। इससे नीलामी में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। हाल ही में बीसीसीआई में उठा पटक का भी छोटे क्रिकेटरों की नीलामी पर असर दिख रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पुणे सुपर जांयट्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद सनराइजर्स, पंजाब किंग्स इलेवन और रायल चैलेंजर बंगलूरू की ओर से क्रिकेटरों को चुना जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
2014 में 95 लाख में बिके थे क्रिकेटर परवेज रसूल
Parvez rasool
- फोटो : FILE PHOTO
परवेज रसूल रायल चैलेंजर बंगलूरू, सरनाइजर्स हैदराबाद और पुणे की ओर से आईपीएल में खेल चुके हैं। परवेज रसूल का बेस प्राइज 30 लाख और नजीर तथा आयन का बेस प्राइज 10-10 लाख रुपये है। वर्ष 2014 में आईपीएल 7 में सनराइर्ज हैदराबाद ने 95 लाख रुपये में रसूल को खरीदा था।