फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Disappointment among the common people due to the delimitation commission report

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने से आम लोगों में मयूसी

विज्ञापन
Disappointment among the common people due to the delimitation commission report
सांबा। परिसीमन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने से आम लोगों में मायूसी है। जिला में एक विधानसभा सीट की बढ़ोतरी का स्वागत हुआ है, खास कर जिला की सीमावर्ती तहसील राजपुरा के लोगों में आस थी की उन्हें सांबा के साथ ही रखा जाएगा लेकिन ऐसा नही किया गया। उन्हें रामगढ़ की आरक्षित सीट के साथ जोड़ा गया है। चक दुलमा के सरपंच विनय शर्मा, पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी आदि ने बताया कि गत बीस वर्ष से वह लोग आरक्षित सीट के साथ ही जुडे़ रहे, अब एक बार फिर से उन्हें आरक्षित सीट ही मिली है। ऐसे में उनके साथ इंसाफ नही किया गया है। जम्मु कठुआ हाईवे पर कटली पंचायत के लोग भी काफी निराश है।
विज्ञापन

दियानी के सरपंच प्रदीप कुमार के अनुसार कि उनसे पांच किलोमीटर दूर सांबा कस्बा है ऐसे में बीस किलोमीटर दूर रामगढ़ के साथ उन्हें जोड़ा गया है। इससे उनके क्षेत्र के लोग काफी मायूस है। वहीं कालीबड़ी, सदोह, पंगदौर ब बैनगलाड के लोग भी आयोग की रिपोर्ट से नाखुश हैं। रामगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल शर्मा का कहना था कि यदि आरक्षित करनी थी तो विजयपुर को करते, रामगढ नई सीट सामान्य वर्ग के लिए रखी जाती तो रमागढ़ के लोग खुश होते। सामाजिक कार्यकर्ता सुमित सिंह सप्पन ने परिसीमन आयोग द्वारा सांबा को सामान्य वर्ग के लिए रखे जाने का स्वागत किया है। उधर विजयुपर के गुड़ा सलाथिया को सांबा के साथ जोडे़ जाने से राजपूत बिरादरी काफी नाराज है। उनके अनुसार कि उन्हें काफी मायूसी ह,ै क्योंकि उन्हें सांबा के साथ जोड़े जाने की कोई तुक ही नही बैठती है। कुल मिलाकर रामगढ़ विधानसभा सीट को आरक्षित करने पर अधिकतर लोग नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed