फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dirt is spread in jammu university's hostels

गंदगी का घर बने जम्मू यूनिवर्सिटी के हॉस्टल

Sat, 21 Feb 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Feb 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
dirt is spread in jammu university's hostels

जम्मू यूनिवर्सिटी नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) के आधार पर ए-ग्रेड यूनिवर्सिटी है, लेकिन यहां के हॉस्टलों की दशा खराब है। एक ओर बारिश के पानी का निकास नालियों के जाम होने से नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर हास्टल के रीडिंग रूम में ताला लगा हुआ है, जिससे यहां पर रहने वाले शोध छात्र इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। एक शोध छात्र का कहना है कि वह दो साल से यहां पर रहते हैं, लेकिन उन्होंने नेहरू हॉस्टल के  रीडिंग रूम को खुला नहीं देखा।
विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी के परिसर में मौजूद विवेकानंद हास्टल के प्रवेश द्वार पर ही गंदगी का आलम है। इसके भवन के ऊपरी हिस्से और खिड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। बारिश के पानी की निकासी न होने से जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर 120 के करीब स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र हैं। इस हास्टल में रह रहे छात्रों का कहना है कि सफाई के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। नेहरू हॉस्टल में मौजूद कंप्यूटर की भी सुविधा विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रही है।

बाथरूम और टायलेट तक की कुंडियां यहां पर टूटी पड़ी हुई हैं। स्कालरों के कई रूम की दीवारें जर्जर हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed