फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dirt in roads and streets is unfortunate: Manjeet

सड़क किनारे और गलियों में गंदगी के ढेर दुर्भाग्यपूर्ण : मंजीत

विज्ञापन
Dirt in roads and streets is unfortunate: Manjeet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने बुधवार को नानक नगर का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने सेक्टर 6 की खस्ताहाल गलियों और जाम नालियों की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इलाके में विकास की धीमी गति और बेहतर सफाई व्यवस्था न होने के मुद्दे को उनके समक्ष रखा।

मनजीत सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह संबंधित अधिकारियों के समक्ष उनके मुद्दों को रखेंगे, ताकि लंबित कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। पूर्व मंत्री ने कहा कि सड़क किनारे और गलियों में गंदगी के ढेर दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, जेएमसी का दावा है कि उन्होंने जम्मू को बिना किसी खामी के स्मार्ट सिटी में बदल दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने सेक्टर 6 में क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों और उन पर लगे बिजली के तारों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह हम किस स्मार्ट सिटी में लोगों को भेज रहे हैं। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) द्वारा तुरंत खंभों और बिजली के तारों को बदला जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में नीलम गुप्ता, वैभव मट्टू, दलबीर सिंह, शीतल शर्मा, कुलदीप सूदन, विशाल जोत्शी, यश चौधरी, रविंदर कौर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed