{"_id":"6aa1c004b2bc290b8f0808e3","slug":"director-of-health-takes-strict-action-regarding-irregularities-in-medicines-at-bishnah-hospital-samba-news-c-427-1-ja21010-204-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निदेशक स्वास्थ्य ने बिश्नाह अस्पताल में दवाओं की अनियमितता पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निदेशक स्वास्थ्य ने बिश्नाह अस्पताल में दवाओं की अनियमितता पर सख्ती
विज्ञापन
औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक पूनम सेठी ने बुधवार को बिश्नाह उप जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य कक्षों का जायजा लिया और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की समीक्षा की। निदेशक के अचानक पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने अस्पताल का रिकॉर्ड चेक किया और स्टाफ को प्रोटोकॉल के तहत काम करने के सख्त हिदायत दी।
निदेशक स्वास्थ्य विभाग का यह दौरा बिश्नाह अस्पताल के हालिया विवादों के मद्देनजर किया गया है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में दवाओं की अनियमितता और बायोमेडिकल वेस्ट के गलत निपटान की खबरें सामने आ रही थीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, रिकॉर्ड की जांच के बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
बायोमेडिकल वेस्ट और दवा प्रबंधन पर सवाल
बिश्नाह अस्पताल में मिली एक्सपायरी दवाएं और बायोमेडिकल वेस्ट का गलत तरीके से निपटान स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) बिश्नाह श्याम लाल ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
यह समिति मामले की गहन जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल में दवाओं के स्टॉक और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में हुई अनियमितताएं गंभीर हैं।