{"_id":"5a17b58d4f1c1b60678bd331","slug":"dineshwar-sharma-today-arrive-in-jammu-and-kashmir-on-his-his-second-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश्वर शर्मा का कश्मीर का दूसरा दौरा आज, विस्थापित कश्मीरी पंडितों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश्वर शर्मा का कश्मीर का दूसरा दौरा आज, विस्थापित कश्मीरी पंडितों से करेंगे मुलाकात
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा रियासत के अपने दूसरे दौरे पर शुक्रवार 24 नवंबर को जम्मू पहुंचेंगे। उनका दो दिन तक जम्मू में और दो दिन तक कश्मीर में रहने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।
विज्ञापन
ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए वार्ताकार जम्मू में पहुंचने के बाद कश्मीरी विस्थापित कैंपों का दौरा कर वहां पर हालात का जायजा ले सकते हैं। इसके बाद सीमांत इलाकों में जाकर वह लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू में भी कई प्रतिनिधिमंडलों से उनकी बातचीत संभव है। दो दिन के जम्मू दौरे के बाद में रविवार दोपहर को कश्मीर के लिए रवाना हो जाएंगे। वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा के रियासत के दूसरे दौरे से पूर्व ही पहली बार पत्थरबाजी में शामिल हुए 4500 युवाओं से केस वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कश्मीर में दिनेश्वर के दौरे से पहले राज्य सरकार की विश्वास बहाली की तरफ बड़े कदम से इस बार अलगाववादी नेताओं से भी उनकी बातचीत की तरफ माहौल बनाने में मदद मिल सकती है।