फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Digvijay Singh said Terrorism continues in Jammu Kashmir even after the abolition of Article 370

Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद भी जम्मू कश्मीर में आतंकवाद जारी- दिग्विजय सिंह

Mon, 23 Jan 2023 12:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में हालात में सुधार के जो दावे कर रही है। वह वास्तविक नहीं है। आए दिन प्रदेश में लक्षित हत्याएं, बम विस्फोट हो रहे हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh said Terrorism continues in Jammu Kashmir even after the abolition of Article 370
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं जयराम रमेश जीएमसी में घायलों से मिलने पहुंचे - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को जीएमसी जम्मू में नगरोटा धमाके के घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्हें जल्द ठीक होने की कामना की। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से आयोजित पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद भी जम्मू कश्मीर में आतंकवाद जारी है। राजोरी जिले के ढांगरी में हाल ही में हुआ आतंकवादी हमला और जम्मू के नरवाल में हुए दो विस्फोट चिंताजनक है। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के साथ रविवार को जम्मू मडिकल कालेज अस्पताल में आतंकी हमलों के घायलों का हाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा वह ढांगरी और नरवाल में आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में हालात में सुधार के जो दावे कर रही है। वह वास्तविक नहीं है। आए दिन प्रदेश में लक्षित हत्याएं, बम विस्फोट हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ढांगरी हमले में सात लोगों की जान चली गई, जबकि नरवाल हमले में नौ लोग घायल हुए हैं। ढांगरी हमले का एक घायल जीवन भर के लिए दिव्यांग हो रहा है। सरकार उसे केवल एक लाख रुपये सहायता राशि मुहैया करवा रही है। जबकि कांग्रेस चाहती है कि ऐसे मामलों के लिए स्थायी पुनर्वास नीति होनी चाहिए ताकि ऐसे लोग किसी भी निर्भर न हो और सम्मानजनक जिंदगी बिता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विभाजनकारी राजनीति न तो मुस्लिमों और न ही हिंदुओं के लिए अच्छी है। उन्होंने कहा कश्मीर हो या जम्मू। दोनों संभाग भारत का हिस्सा है और इनके साथ बराबर का सलूक होना चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि वह राहुल गांधी की तरफ से घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया गया है। एक सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि नरवाल में उदो धमाके भारत जोड़ों यात्रा में रुकावट डालने के लिए किए गए या नहीं। इस बारे में वह उन्हें जानकारी नहीं है।


खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में जानकारी होगी। उन्होंने कहा उन्हें विश्वास है कि भारत जोड़ों यात्रा को लेकर उपराज्यपाल व सुरक्षा बलों का पूरा समर्थन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा नरवाल रोड पर भारत जोड़ो यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही चलेगी। कांग्रेस का रवैया आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed