फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   digital number service

Jammu News: माई जम्मू एप पर जाएं, घर का पता लगाएं

विज्ञापन
digital number service
रूप नगर में मेयर ने डिजिटल डोर नंबरिंग सिस्टम शुरू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। रूपनगर में डिजिटल डोर नंबर लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ हो गई है। इसकी शुरुआत मेयर राजेंद्र शर्मा और आयुक्त नगर निगम राहुल यादव ने रूपनगर के ट्विंकल प्ले स्कूल से की। अधिकारियों के अनुसार 50 लोगों के घरों पर डिजिटल डोर नंबर लग चुके हैं और जल्द ही शहर के हर घर के बाहर नंबर देखने को मिलेंगे। डिजिटल डोर नंबर लगाने के लिए सर्वे जुलाई 2022 में शुरू हुआ था। इसके तहत ढाई लाख संपत्तियां चुनी गईं। इनमें 1.80 लाख घर और 70 हजार कॉमर्शियल संपत्ति है जिनमें स्कूल और दुकानें शामिल हैं। एक घर पर डिजिटल डोर नंबर लगाने के लिए लगभग 200 रुपए खर्च होगा।

आला अधिकारी ने बताया कि क्यूआर कोड के जरिये दूसरे शहर में रहते रिश्तेदार भी घर में आराम से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा कचरा उठाने वालों की मॉनीटरिंग की जाएगी यानी किसके घर से कूड़ा उठाया है या किसका छोड़ दिया है, का पता चलेगा। इस प्रकार की लोगों की परेशानी हल करने में एप अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि सुविधा से लोगों को काफी लाभ होगा। अब शहर में घरों के नंबर मिलेंगे। साथ ही गलियों की भी नंबरिंग होगी। नंबर प्लेट में निगम का नाम, स्थान, वार्ड, गली और मकान नंबर अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वार्ड-62 की पार्षद रेखा मन्हास भी मौजूद रहीं। उधर आयुक्त शर्मा ने कहा कि डिजिटल डोर सिस्टम सुविधा पूरे शहर में दी जाएगी। प्रणाली के लाभ पर कहा कि माई जम्मू एप पर क्यूआर कोड पर क्लिक करने से डिजिटल हाउस सिस्टम में घर का पता दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed