{"_id":"66284f23e06ac1b16300ff2e","slug":"dig-visit-rspura-police-station-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101063-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीआईजी ने किया आरएस पुरा पुलिस थाने का निरीक्षण, सतर्कता के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीआईजी ने किया आरएस पुरा पुलिस थाने का निरीक्षण, सतर्कता के निर्देश
Wed, 24 Apr 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
एमएचसी रूम, मालखाना और हवालात का निरीक्षण कर जांचे रजिस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज आईपीएस डॉ. सुनील गुप्ता ने मंगलवार शाम को पुलिस स्टेशन आरएस पुरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एमएचसी रूम, मालखाना और हवालात का निरीक्षण करने के साथ महिला डेस्क रजिस्टर, साइबर रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, एनडीपीएस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि की भी जांच की।
पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास का क्षेत्र भी साफ-सुथरा पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसपी मुख्यालय जम्मू, एसडीपीओ आरएस पुरा और एसएचओ आरएस पुरा को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जन शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने सहित महिला शिकायतकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही महिलाओं की शिकायतों का निपटारा थाने की महिला कर्मचारियों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने की चारदीवारी पर नशा विरोधी नारे लिखने के भी निर्देश दिए। नशा करने वालों, नशा बेचने वालों, तस्करों और सरगनाओं की सूची तैयार करें। नशा बेचने वालों, तस्करों और सरगनाओं की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानून की संबंधित धाराओं के तहत जब्त किया जाए, इसके अलावा अचल संपत्तियों को ध्वस्त किया जाए। क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर को भी अपडेट करें तथा नई प्रविष्टियां व मोबाइल नंबरों के साथ नजर रखे। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी अपराध को रोकने के लिए बीट अधिकारी गैंगस्टर व जमानत से छूटे अपराधियों पर भी कड़ी निगरानी रखें। ऑपरेशन अवतार के तहत जब्त किए गए वाहनों को उचित तरीके से व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस स्टेशन की बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए पुलिस स्टेशन आरएस पुरा के थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।