फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dig traffic, meeting

यातायात उल्लंघन के 13 नियमों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी : डीआईजी ट्रैफिक

विज्ञापन
dig traffic, meeting
जम्मू। डीआईजी ट्रैफिक रेंज जम्मू श्रीधर पाटिल ने वीरवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने 13 प्रमुख यातायात नियमों पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसमें खतरनाक ड्राइविंग, हेलमेट न पहनना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, कम उम्र में गाड़ी चलाना, गलत पार्किंग, रेड लाइट जंप, मालवाहक और यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, एचएसआरपी आदि शामिल है। डीआइजी ने हितधारकों के परामर्श से जम्मू रेंज के सभी जिलों में ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधार करने पर जोर दिया। एसएसपी ट्रैफिक को संबंधित क्षेत्रों में दुर्घटना प्रतिक्रिया टीमों (एआरटी) का गठन करने को कहा। ब्लैक स्पॉट के लिए पंचायती राज समितियों के सदस्यों, स्थानीय निकायों, स्वयंसेवकों व अन्य हितधारकों के साथ काम करने को कहा। यहां रोहित बस्कोत्रा, एसएसपी ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन (वर्चुअल), विनय कुमार एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण जम्मू, फैजल कुरैशी एसएसपी ट्रैफिक सिटी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed