फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG Held Review Meeting Regarding Security Arrangements

बांग्लादेशी व रोहिंग्या की सूची बनाएं और मामला दर्ज करें : डीआईजी

विज्ञापन
DIG Held Review Meeting Regarding Security Arrangements
पुलिस मुख्यालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता व मौजूद अन्य पुलिस अ​धि
-डीआईजी ने रविवार को पुलिस मुख्यालय जम्मू में अपराध और सुरक्षा की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में अपराध और सुरक्षा की समीक्षा के लिए जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने रविवार को पुलिस मुख्यालय जम्मू में बैठक की। उन्होंने राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को विफल करने के लिए अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ बांग्लादेशी व रोहिंग्या लोगों की सूची बनाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार ने जिले में वर्तमान अपराध और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। इस पर डीआईजी ने नशीली दवाओं के तस्करों, गोवंश तस्करों सहित अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने ऐसे अपराधियों की सूची बनाने को कहा, ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। नशीले पदार्थों की तस्करी व सेवन करने वालों पर लगाम कसने के लिए मिशन-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। अवैध मादक पदार्थ व्यापार में शामिल नेटवर्क की पहचान करने और उसे नष्ट करने के साथ-साथ इस अवैध व्यापार से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त करके का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। उन्होंने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए एसएसपी जम्मू और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी जम्मू, सभी जोनल एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी, (डीएआर) जम्मू, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट जम्मू के प्रभारी और जिले के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed