फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG Checking the National Highway

Jammu News: जम्मू से कश्मीर आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

विज्ञापन
DIG Checking the National Highway
नेशनल हाईवे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी, खुद की वाहनों की जांच
विज्ञापन


फोटो 1, 2, 3
जम्मू । डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शिवकुमार शर्मा मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे की सुरक्षा जांचने के लिए नगरोटा पहुंच गए । डीआईजी ने नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर औचक छापा मारकर आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड चेक किया।
डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि चुनाव के दौरान हाईवे पर सभी वाहनों पर सख्त नजर रखें। खासकर नशा तस्करी ,पशु तस्करी और देश विरोधी तत्वों पर कार्रवाई करें। इसके लिए कुछ विशेष स्थान पर नाके स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। बताते चलें कि नगरोटा और झज्जर कोटली पर पुलिस नाकों पर आतंकी हमले हो चुके हैं इसलिए पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। डीआईजी ने अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए की जम्मू से कश्मीर की तरफ जाने वाले वाहनों की कड़ी तलाशी हो।
विज्ञापन

डीआईजी ने कई वाहनों की निजी तौर पर भी चेकिंग की और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि वाहनों की तलाशी में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनके साथ एसपी बृजेश कुमार ,एसडीपीओ नगरोटा विनोद कुमार कुंडल , एसचओ नगरोटा परवेज अहमद भी थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed