फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP warns terrorists IN kashmir

कश्मीर में DSP के घर तोड़फोड़ पर डीजीपी ने आतंकियों को दी कड़ी चेतावनी

Wed, 08 Mar 2017 10:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 08 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
DGP warns terrorists IN kashmir
डीजीपी डा. एसपी वैद - फोटो : File Photo
शोपियां में पुलिस अफसर के घर पर आतंकियों द्वारा तोड़फोड़ करने और परिवार सदस्याें को धमकाने की घटना पर डीजीपी डा. एसपी वैद ने आतंकियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, घाटी में आतंकी पुलिस के साथ मुकाबला करें। यदि परिवार के सदस्यों को बीच में लाया जाता है तो आतंकियाें के अपने परिवार मुश्किल में आ जाएंगे।
विज्ञापन


वैद ने कहा, आतंकी तंजीमों से जुड़े तत्वों को समझना होगा कि उनके भी परिवार हैं। पुलिस और सुरक्षा बल आतंक निरोधी अभियान चलाते हैं। उनके लिए मुख्य टारगेट आतंकी हैं। परिवार सदस्यों को सुरक्षा बल परेशान नहीं करते। आतंकी यदि सुरक्षा बलाें पर हमले करने के अलावा उनके परिवार सदस्याें को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं, तो इसका असर आतंकियों के परिवार पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर भी दे चुका है पुलिसकर्मियों को धमकी

DGP warns terrorists IN kashmir
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
उल्लेखनीय है कि शोपियां में डीएसपी स्तर के एक अफसर के घर में घुस आए दर्जन भर आतंकियों ने तोड़फोड़ की थी। परिवार सदस्याें को धमकाते हुए कहा था, यदि पुलिस अफसर आतंक निरोधी अभियानों में शामिल हुए तो वे परिवार सदस्यों को भी निशाना बनाने से नहीं चूकेंगे।

इस वारदात से पूर्व ही हिजबुल के कमांडर जाकिर मूसा ने एक वीडियो जारी कर पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी थी। चेतावनी में पुलिस अफसरों और जवानों के परिवार वालों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed