फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp tour jammu city, red zones

तब्दीजी मरकज में शामिल होने वाले अधिकतर की पहचान, बाकी भी जल्द ढूंढने की बात कही

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
dgp tour jammu city, red zones
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि दिल्ली में तब्लीगी मरकज से शामिल होकर जम्मू पहुंचने वाले अधिकतर लोगों की पहचान हो चुकी हैं। जिनको क्वारंटीन किया गया है। जो बचे हुए हैं, उनको भी ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह लोग जल्द तलाशे जाएंगे। शुक्रवार को सिंह ने जम्मू शहर का दौरा किया। रेड जोन में भी वह पहुंचे। पीसीआर और जिला पुलिस लाइन का दौरा भी किया। वह जानीपुर के भवानी नगर, बठिंडी,गोरखानगर में पहुंचे। यह क्षेत्र रेड जोन घोषित किए जा चुके हैं। डीजीपी ने संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों और अन्य सुरक्षाबलों से मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाया। डीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि क्वारंटीन सेंटर, अस्पतालों, आइसोलेशन सेंटरों और रेड जोन में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए सैनिटेशन टनल तैयार किए गए हैं। पुलिस अपने कर्मियों के लिए गंभीर है। उनकी सेहत और सुरक्षा का पूरा ध्यान है। हमें मालूम है कि मार्केट में मास्क और संरक्षित वस्तुओं का अभाव है। इसलिए हमनें अपने वेलफेयर सेंटर में ही अच्छी क्वालिटी वाले मास्क और गाउन तैयार किए हैं। डीजी ने कहा कि लोग पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन करें और इसकी गंभीरता से समझें। जरूरी सामान के लिए हर घर से एक व्यक्ति बाहर निकले। सीजफायर शर्मनाक पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर तोड़ने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। एक तरफ पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। लेकिन पाकिस्तान भारत में आतंकियों को भेजने के लिए गोलाबारी कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान हर मोर्च पर विफल हुआ है। हाल ही में आतंकियों को भेजने की कोशिशें नाकाम की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed