{"_id":"5b856a2d42c7924670023b79","slug":"dgp-sp-vaid-said-pakistan-is-misguiding-youth-through-social-media-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कर रहा गुमराह, डीजीपी वैद ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कर रहा गुमराह, डीजीपी वैद ने जताई चिंता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
DGP SP VAID
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान युवाओं को गुमराह कर रहा है। पुलिस मुस्तैद है और युवाओं को भटकने से रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। यह बात डीजीपी जम्मू-कश्मीर एसपी वैद ने कही।
वैद विजयपुर में पुलिस टेक्निकल ट्रेनिंग इस्टीट्यूट (पीटीटीआई) में आयोजित पासिंग आउट परेड में पहुंचे थे। इसमें उन्होंने पुलिस में शामिल हुए 215 जवानों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काफी संख्या में हथियारों से लैस आतंकवादी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से भारत में घुसने की फिराक में हैं।
यह सेना, सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए एक चुनौती है, लेकिन उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर युवाओं को गुमराह करने वाली जानकारियों को ब्लॉक किया जा रहा है। घाटी में स्थिति बदली है। अब भटके युवा आतंक के रास्ते को छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा प्रोपोजल
डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मियों के लिए पांच हजार क्वार्टर बनाने के लिए एक प्रोपोजल केंद्रीय गृह मंत्रायल को भेजा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल के दस किलोमीटर के दायरे के युवाओं के कल्याण के लिए दो बटालियनों के गठन को मंजूरी मिल गई है। इसका उन्हें काफी लाभ होगा।