{"_id":"59500bf14f1c1b561f8b45a7","slug":"dgp-says-it-a-conspiracy-of-hiding-in-schools-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल को नुकसान पहुंचाकर बच्चों को पढ़ाई से दूर रखने की साजिश: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल को नुकसान पहुंचाकर बच्चों को पढ़ाई से दूर रखने की साजिश: डीजीपी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी डा. एसपी वैद
- फोटो : File Photo
डीजीपी डा. एसपी वैद का कहना है कि आतंकियों की मंशा घाटी में स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचाने की है। साजिश है कि स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचाकर बच्चों को शिक्षा से दूर रखा जाए। इसी वजह से आतंकियों ने पंथा चौक पर हमले के बाद भागकर निजी स्कूल में शरण ली।
विज्ञापन
पंथा चौक पर हमले में मारे गए सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर साहब शुक्ला के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्कूल भवन को सुरक्षित रखने की हरसंभव कोशिश की गई।
विज्ञापन
दुश्मनों की नापाक साजिश स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचाने तथा बच्चों को पढ़ाई से दूर रखने की थी। यह सुनिश्चित किया गया कि इस प्रकार की कोई कार्रवाई न होने पाए।
विज्ञापन