{"_id":"6222006100fed17476002fa6","slug":"dgp-said-every-effort-is-being-made-to-end-terrorism-the-situation-is-normal-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले: आतंकवाद खत्म करने की हरसंभव हो रही कोशिश, प्रदेश में हालात सामान्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले: आतंकवाद खत्म करने की हरसंभव हो रही कोशिश, प्रदेश में हालात सामान्य
Fri, 04 Mar 2022 05:35 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:35 PM IST
सार
डीजीपी दिलबाग सिंह ने प्रदेश में चुनाव कराने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में हालात सामान्य हैं, लेकिन चुनाव कराने का फैसला सरकार का है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रदेश में आतंकवाद काफी हद तक कम हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास करता आया है। प्रदेश में हालात अब काफी हद तक सामान्य हैं, जिसके लिए तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने काम किया है।
विज्ञापन
जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ने यह बातें कहीं। प्रदेश में चुनाव कराने के सवाल पर कहा कि हालात प्रदेश में सामान्य हैं, लेकिन चुनाव कराने का फैसला सरकार का है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां प्रदेश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
भारत में आतंकवादियों और हथियारों को धकेलने के पाकिस्तान के प्रयासों पर, उन्होंने कहा, ये गंभीर सुरक्षा चिंताएं हैं, जिन्हें नियमित रूप से देखा जा रहा है। हमने पिछले एक साल में 85 आतंकी मॉड्यूल को विफल कर दिया है। ओजी वकर्र पकड़े गए हैं। आईईडी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
आम नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को मार गिराया गया। कुलगाम में सरपंच की हत्या पर डीजीपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित समूह ने जिम्मेदारी ली है। यह उनके और उनके प्रायोजकों के लिए शर्मनाक है कि एक व्यक्ति जो लोगों का प्रतिनिधि है, मारा जाता है।
हम उन्हें पहचानेंगे और मारेंगे। वह सुरक्षा बलों का मुखबिर नहीं था। वहीं विलेज डिफेंस ग्रुप को पुनर्जीवित करने को लेकर कहा कि सरकार और गृहमंत्री आतंकवाद से लड़ने वालों के लिए हमेशा आगे आए हैं। यह भी एक ऐसा ही प्रयास है।