{"_id":"5e16bee58ebc3e8804394a36","slug":"dgp-jammu-and-kashmir-police-said-keep-an-eye-on-those-who-disturb-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुखिया बोले- शांति भंग करने वालों पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुखिया बोले- शांति भंग करने वालों पर रखें नजर
Thu, 09 Jan 2020 11:19 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह ने कहा कि दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करना चाहते हैं। अधिकारियों को ऐसे तत्वों पर विशेष नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही नशा तस्करी से जुड़े ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए इससे संबंधित लोगों को अंदर करने को कहा। वह बुधवार को शोपियां और पुलवामा की सुरक्षा समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों और पुलिस के कठिन परिश्रम और त्याग से जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। लोगों की सुरक्षा हमारी प्रमुख चिंता है। शांति व्यवस्था के दुश्मन शांति को भंग करने के मौके की तलाश में हैं।
विज्ञापन
पुलिस और सहयोगी एजेंसियां लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में सफल रहीं हैं। बैठक में सीआरपीएफ के आईजी(ऑपरेशंस) राजेश कुमार और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने दोनों जिलों की स्थिति से डीजीपी को अवगत कराया।