{"_id":"6328c64d6efef87eef6c7e08","slug":"dgp-dilbagh-said-separatist-hurriyat-is-over-terrorism-will-end-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGP Dilbagh said: खत्म हो चुकी है अलगाववादी हुर्रियत, अब नहीं होने देंगे पुनर्जीवित, आतंकवाद का भी खात्मा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DGP Dilbagh said: खत्म हो चुकी है अलगाववादी हुर्रियत, अब नहीं होने देंगे पुनर्जीवित, आतंकवाद का भी खात्मा जल्द
Tue, 20 Sep 2022 02:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:19 AM IST
सार
डीजीपी ने किश्तवाड़ में कहा कि एलओसी पर करनाह से लेकर केरन सेक्टर में भी हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है। कश्मीर घाटी में सिनेमा हॉल खुल रहे हैं। यह परिवर्तन कश्मीर के बदलते हालात की तस्वीर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में कार्यक्रम के दौरान डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस खत्म हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान उसे पुनर्जीवित करने की कोशिशें कर रहा है। उन्होंने कहा कि अलगाववाद को वापस लाने के मंसूबे नाकाम किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवाद भी बैसाखी पर आ गया है, जिसका जल्द खात्मा होगा।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में दो ही सक्रिय आतंकी बचे हैं जिन्हें ढेर कर दिया जाएगा। सोमवार को डीजीपी किश्तवाड़ में शहीद डीएसपी अमन मैमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
विज्ञापन
किश्तवाड़ से मदरसे के शिक्षक और मौलवी की गिरफ्तारी पर डीजीपी ने कहा कि ज्यादातर मदरसों में अच्छा काम हो रहा है। कुछेक मदरसों से निकले युवा आतंकी बने हैं, इसी वजह से ऐसे मदरसों को निगरानी पर रखा गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि हुर्रियत का अध्याय पाकिस्तान में खुला था, जहां से कश्मीर घाटी में बंद का कैलेंडर जारी होता था। अब आम जनता बंद की हर कॉल को करारा जवाब दे रही है।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के तीसरे वर्ष पांच अगस्त को कश्मीर घाटी में कोई बंद नहीं हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को किश्तवाड़ से कठुआ और कश्मीर घाटी में घरों पर तिरंगे लहराए गए।
एलओसी पर करनाह से लेकर कश्मीर घाटी के केरन सेक्टर में भी हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है। कश्मीर घाटी में सिनेमा हॉल खुल रहे हैं। यह परिवर्तन कश्मीर के बदलते हालात की तस्वीर पेश कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। इसी साजिश के तहत तीन सितंबर को 25 वर्षीय मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। यह शिक्षक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था।