फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP Dilbag Singh said that targeted killings taking place in valley is challenge

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- घाटी में हो रहीं लक्षित हत्याएं चुनौती, किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे

Tue, 22 Mar 2022 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 10:37 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी तक लक्षित हत्याएं (टारगेट किलिंग) सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चुनौती बनी रहेगी। इसमें पाकिस्तान की संलिप्तता होती है।

विज्ञापन
DGP Dilbag Singh said that targeted killings taking place in valley is challenge
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में बंदूक और आतंकवादियों की मौजूदगी तक लक्षित हत्याएं (टारगेट किलिंग) सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चुनौती बनी रहेगी। यह बात मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां  संवाददाताओं के साथ बातचीत में कही। 

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि लक्षित हत्याओं हमेशा से चुनौती रही हैं। इसमें पाकिस्तान की संलिप्तता होती है। हर जगह आतंकी और उनके आका मौजूद हैं। इस तरह की घटनाएं (ग्रेनेड हमले और लक्षित हत्याएं) आतंकियों की गतिविधियों के कारण होती हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस लक्षित हत्याओं की घटनाओं को सुलझाने में काफी सतर्क है।
विज्ञापन


कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है। बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया गया है। घुसपैठ पर एक सवाल के जवाब में पुलिस प्रमुख ने कहा कि बॉर्डर ग्रिड ऐसी किसी भी गतिविधि को विफल करने के लिए सतर्क है। हम सीमा पास से ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed