फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dg bsf visited forward post of border

गणतंत्र दिवस से पहले सीमा पर पहुंचे डीजी बीएसएफ, जवानों का हौसला बढ़ाया

Thu, 26 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 26 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
dg bsf visited forward post of border
जवानों से बात करते बीएसएफ डीजी - फोटो : AMAR UJALA
गणतंत्र दिवस पर सीमा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा बुधवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने खराब मौसम के बीच अरनिया और सांबा की फारवर्ड पोस्टों का दौरा कर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। वह नई दिल्ली के समारोह की बजाय जवानों का हौसला बढ़ाने यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन


जवानों से मुलाकात कर शर्मा ने कहा कि खराब मौसम में भी 24 घंटे देश की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों को सरहद पर डटकर मुकाबला करने पर बल दिया। उन्होंने सभी बटालियन मुख्यालयों में 15 कमरों वाला गेस्ट हाउस बनाने के लिए 184 करोड़ रुपये की राशि जारी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जवान अपने बच्चों से दूर रहते हैं। इसलिए जवानों के बच्चों के लिए ऑनलाइन कोचिंग शुरू की गई है। जहां उनकी शिक्षा संबंधी समस्याओं को हल किया जाएगा। जवानों को फिट रहने के लिए हर रोज योग की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

​जवानों को दी शाबाशी

dg bsf visited forward post of border
बैठक में डीजी बीएसएफ - फोटो : AMAR UJALA
उन्होंने आगे कहा कि जवान अपनी समस्याओं को सामने लाएं, लेकिन इसके लिए सोशल मीडिया को न चुनें। पिछले दिनों एक जवान ने सोशल मीडिया पर बीएसएफ की तरफ से खराब खाना देने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सभी बीएसएफ रैंक अधिकारियों के कैडर समीक्षा की जानकारी भी दी। कहा कि यह सब फाइनल स्टेज पर है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रमोशन दी जाएगी। 

करीब एक महीना पहले सांबा में मारे गए तीन आतंकियों पर जवानों को मुबारकबाद दी। कहा कि उन्होंने बड़ा कार्य किया है। जिस तरह का सामान आतंकियों से बरामद हुआ था, इससे साफ था कि वे एक बड़ी तबाही मचाने आए थे और  इससे देश को बड़ी क्षति पहुंचती। शर्मा ने जवानों के साथ लंच भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed