फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devsthan resonated with Baba Ballo's cheers with Chopper

चॉपर से पुष्पवर्षा के साथ बाबा बल्लो के जयकारों से गूंज उठा देवस्थान

विज्ञापन
Devsthan resonated with Baba Ballo's cheers with Chopper
वसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बल्लो देवस्‍थान पर आयोजित मेले पर पुष्पवर्षा करता चॉपर। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू/दोमाना। मथवार में वसंत पंचमी पर बाबा बल्लो देव स्थान पर आयोजित वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक आशीर्वाद लिया। देव स्थान को विभिन्न प्रकारों के फूलों से सजाया गया, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही थी। चॉपर से भी पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन

जम्मू से 40 किलोमीटर दूर स्थित देवस्थान पर बाबा बल्लो जी का 708वां जन्मदिन मनाया गया। सुबह से ही देव स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने शुरू हो गए थे। आयोजन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पंडित देवस्थान के प्रमुख सेवक बाबा यशपाल शर्मा की मौजूदगी में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से आए मुख्य पुजारी पंडित अमीर चंद सहित अन्य ने मेले में शिरकत की। पुष्प वर्षा के साथ देव स्थान महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार तड़के ही देवस्थान पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए। लोगों ने बाबा के दर्शन कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी सहित बाहरी राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। देवस्थान पर ढोल की थाप पर भी श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

मेयर और डीजीपी ने भी दरबार में हाजिरी लगाई
नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी देवस्थान पर हाजिरी लगाई। इस दौरान आईजी जम्मू मुकेश सिंह, एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा, कवींद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, पवन गुप्ता, जिप सदस्य जोगिंद्र सिंह काकू और पवन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed