फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devotees will be able to rest on the cot, raw room in Shivkhodi

शिवखोड़ी में कच्चे कमरे, खाट पर आराम फरमा पाएंगे भक्त

विज्ञापन
Devotees will be able to rest on the cot, raw room in Shivkhodi
पौनी। कोठिया में बनाए गए डोगरा हॉट में गारे और पत्थरों से बने कच्चे कमरे व खाट का आनंद भी अब शिवखोड़ी धाम में आने जाने वाले भक्तों को मिल पाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को डीसी इंदु कंवल चिब ने डोगरा हॉट का दौरा कर इन चीजों को तैयार करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए। डोगरा हॉट का निर्माण श्री शिवखोड़ी धाम में आने वाले भक्तों के लिए किया गया है। यहां पर भक्तों को डुग्गर संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। चीजों को तैयार करने में स्थानीय महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। वहीं, महिला सहायता समूहों की ओर से निर्मित सामान भी यहां बेचा जा सकेगा। डीसी ने दौरे के दौरान वस्तुओं का निरीक्षण कर महिलाओं की मेहनत को सराहा है। इस मौके पर उन्होंने साग व मक्की की रोटी का सेवन कर तारीफ की। इस मौके पर सरपंच नीलम शर्मा, सरपंच करुणानिधि, तहसीलदार लेखराज, नायाब तहसीलदार कृष्ण चंद, बीडीओ सुमित सूरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed