फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devotees are overwhelmed after listening to the glory of Lord Shiva

Jammu News: भगवान शिव की महिमा सुन श्रद्धालु अभिभूत

विज्ञापन
Devotees are overwhelmed after listening to the glory of Lord Shiva
खड़ा मढ़ाना स्थित अखंड परमधाम आश्रम में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा श्रवण किया। कथावाचक परम पूज्य महाराज सुभाष शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा और उनके नामों का गुणगान किया।
विज्ञापन

शास्त्री जी ने बताया कि भगवान सदाशिव पंचमुखी हैं और उनके मुखों से पांच प्रकार के मंत्र प्रकट हुए हैं। ऊं, ऊं नमः शिवाय, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, और राम मंत्र। उन्होंने भक्तों को यह भी बताया कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आक, धतूरा, भांग, दूब, शमी पत्र और बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं। जो भक्त इन सामग्रियों से शिव जी की पूजा करते हैं, उनकी पूजा सफल होती है। कथा के दौरान शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव की आंखों में आए आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई। उन्होंने माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और महागौरी की उत्पत्ति के बारे में भी जानकारी दी और अंत में नारद मोह की कथा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed