फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devotees are excited as the doors of the ancient cave of Maa Vaishno Devi are opened on Makar Sankranti.

मकर संक्रांति: आज पूजा-अर्चना के बाद खोले जाएंगे वैष्णो माता प्राचीन गुफा के स्वर्ण जटित कपाट, श्रद्धालु खुश

Wed, 14 Jan 2026 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 12:34 AM IST
सार

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन माता रानी के विशेष दर्शन का अलग ही आध्यात्मिक महत्व होता है।

विज्ञापन
Devotees are excited as the doors of the ancient cave of Maa Vaishno Devi are opened on Makar Sankranti.
मां वैष्णो देवी का दरबार। - फोटो : संवाद

विस्तार

मकर संक्रांति के अवसर पर मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के कपाट खुलने से श्रद्धालु उत्साहित हैं। बुधवार को पूजा-अर्चना के उपरांत स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के कपाट दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यह वह पावन क्षण है जिसका श्रद्धालु वर्षभर इंतजार करते हैं। 

विज्ञापन


मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन माता रानी के विशेष दर्शन का अलग ही आध्यात्मिक महत्व होता है। प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मकर संक्रांति के मद्देनज़र अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें। आने वाले दिनों में पर्व विशेष के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुचारू रहीं। बैटरी कार सेवा भी निरंतर जारी रही। 
विज्ञापन


धर्मनगरी में मंगलवार को मौसम का मिलाजुला असर दिखा। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इस बीच सभी मकर संक्रांति पर प्राचीन गुफा के कपाट खुलने को लेकर उत्साहित हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे तक करीब 12,500 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed