फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deveploment news

Jammu News: पुरमंडल और उत्तरबहनी में हो रहे विकास कार्य

विज्ञापन
deveploment news
पुरमंडल। पुरमंडल व उत्तरबहनी में 20 करोड़ रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्थल पुरमंडल और उत्तरबहनी जम्मू कश्मीर का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहां शिव मंदिर के चलते हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। पहले इस स्थल का विकास अनदेखी का शिकार रहा है लेकिन अब कुछ सालों से यहां का विकास हो रहा है। पुरमंडल और उत्तरबहनी में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें कुछ कार्य सम्पन्न हो चुके हैं और कुछ का निर्माण चल रहा है। इसमें पुरमंडल और उत्तरबहनी में यात्रियों के लिए पैदल रास्ता, मंदिर परिसर में टाइल्स और मार्बल का काम लगातार चल रहा है। श्रद्धालुओं के नहाने के लिए घाट के निर्माण कार्य की प्रक्रिया का कार्य शुरू हो चुकी है। पार्किंग बना दी गए है। यात्रियों के रुकने के लिए यात्री शेड और पुरमंडल रोड पर कई स्थानों पर व्यू पॉइंट का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों में गोविंद राम शर्मा, पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, अमरचंद शर्मा विक्की कुमार, बशीर अहमद, हेमराज शर्मा और राजेश कुमार आदि ने विकास कार्य पर खुशी जताई। जिला विकास परिषद के सदस्य अवतार सिंह ने बताया कि पुरमंडल के विकास के लिए 20 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य में स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed