फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,water,jammu news

शहर में पानी की लीकेज दूर करने के लिए बदले जाएंगे पुराने पाइप

विज्ञापन
development,water,jammu news
जम्मू। शहर में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम कड़े कदम उठाएगा। पाइप लीकेज की समस्या हल करवाई जाएगी। पुराने पाइपों को बदलकर बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गर्मी के मौसम में पानी किल्लत पेश आती है, इसका स्थायी समाधान करवाया जाएगा। यह फैसला मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों और पार्षदों के साथ हुई बैठक में लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पार्षदों ने पाइप लीकेज, पानी न आने की समस्याओं को रखा। पार्षदों का कहना है कि पानी के पाइप लीक होने से प्रेशर नहीं बन पाता। इस कारण कई इलाकों में आपूर्ति नहीं हो पा रही। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। पार्षदों ने कहा कि लोग उनके पास बार-बार समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ जगहों पर पाइप नालियों में डाले गए हैं। इस का लीकेज वाली जगह में गंदा पानी मिलकर नलों में आ रहा है।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या वाले इलाकों का दौरा कर जल्द समाधान करें। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। बैठक में मौजूद जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पानी की लीकेज को रोक दिया जाएगा। पाइप लाइन के लिए बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed