{"_id":"6105b3828ebc3e174150062b","slug":"development-road-jammu-news-jammu-city-news-jmu2406370109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क परियोजनाओं का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क परियोजनाओं का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग और ढांचागत विकास प्राधिकरण लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के प्रबंध निदेशक केशव कुमार पाठक ने प्रदेश के चार दिवसीय दौरे के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जम्मू संभाग में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं का काम तय समय में पूरा करने के अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए।
पाठक ने जम्मू, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़ में चल रही सड़क परियोजनाओं के अलावा सुध महादेव, सिंथनपास टनल के निर्माण कार्य और जम्मू अखनूर रोड सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति जानी। कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की और बताया कि जम्मू-कश्मीर में एनएचआईडीसीएल 10 हजार करोड़ की राशि की परियोजनाओं पर काम कर रहा है।
इस अवसर पर एनएचआईडीसीएल जम्मू के कार्यकारी निदेशक परियोजना और कार्यकारी निदेशक (टी) नई दिल्ली भी मौजूद रहे।