फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development

35 करोड़ से बनेगा पांच मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स व पार्किंग स्थल

विज्ञापन
Development
नगर में पांच मंजिला पार्किंग व शापिंग कामपलेक्स का काम शुरू करवाने से पहले पूजा करते हुए चेयरमैन - फोटो : REASI
रियासी। नगर के वार्ड 4 भीमगढ़ फोर्ट के पास नगर परिषद ने पांच मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स के साथ पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू कराया। इसे बनाने पर कुल 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शुरूआत में पांच करोड़ रुपये से होने वाले पहले चरण का कार्य शुरू करवाया गया है। इस इमारत में लगभग सौ वाहन खड़े करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

दोपहर को शॉपिंग कांप्लेक्स व पार्किंग स्थल पर विधिवत पूजा करवाई गई। इसके बाद काम शुरू हुआ। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, उपाध्यक्ष योगराज रैना, पार्षद अमित शर्मा, विरेंदर शर्मा, रिंपी दुबे व पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा भी मौजूद रहे। नप अध्यक्ष ने बताया कि नगर में पार्किंग की समस्या को देेखते हुए इसे बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। कांप्लेक्स के साथ ही पार्किंग पर कुल 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण के लिए पांच करोड़ रुपयों का टेंडर जारी किया गया था।
विज्ञापन

इस इमारत का निर्माण भीमगढ़ किले के पास शहर के लगभग बाहर किया जा रहा है। इसमें नीचे की मंजिल पर पार्किंग और बाकी सभी चार मंजिलों पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनेगा। निर्माण कार्य की शुरूआत के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता चमन लाल भगत, रिंकू गुप्ता, राजीव बनाथिया, शगुन शर्मा, अंकुश नरगोत्रा भी मौजूद रहे।

नगर में पार्किंग का शापिंग कामपलेक्स के काम को शुरू करवाते हुए।

नगर में पार्किंग का शापिंग कामपलेक्स के काम को शुरू करवाते हुए।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed