फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

चिनाब नदी पर झूला पुल का काम 30 नवंबर तक पूरा होने के आसार

विज्ञापन
development
रामबन। चिनाब नदी पर मौजूदा और असुरक्षित झूला पुल पर शनिवार को काम शुरू होने के साथ ही सभी जिला कार्यालय और पैदल चलने वालों के लिए इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुल का काम 30 नवंबर तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि कार्य स्थल की ओर जाते समय अर्थ मूवर से लदा एक भारी ट्रेलर पुल की रस्सियों से टकरा गया था। इसके बाद रस्सियां क्षतिग्रस्त हो गई थी और पुल को 6 सितंबर को हर प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, पैदल चलने वालों को इस पुल को पार करने की अनुमति थी। रामबन में चिनाब नदी पर पुल पुराने शहर रामबन के बीच मुख्य लिंक है, जो जिला प्रशासनिक परिसर मैत्रा रामबन गांधारी गूल संगलदान सुंबर और जिला रामबन के कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ता है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में सरकार और ग्रेफ द्वारा पुल को असुरक्षित घोषित किया गया था और भारी मोटर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। हालांकि, मरम्मत कार्य के बाद केवल हल्के और मध्यम वाहनों को ही इस पुल को पार करने की अनुमति दी गई थी। सरकार ने रामबन में चिनाब पर नए वैकल्पिक पुल को मंजूरी दी थी और पिछले साल वैकल्पिक पुल पर काम शुरू किया गया था, जिसका कार्य पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा झूला पुल को वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसलिए 52 आरसीसी ग्रेफ ने पुल का काम शुरू करने के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त कर ली है। पुल का काम शुरू कर दिया गया है और पुल के निर्माण के लिए समान रामबन पहुंच गया है। नया बीएसबी पुल बनाने का काम 1 अक्टूबर 2022 से शुरू होकर 30 नवंबर 2022 तक पूरा होगा। उल्लेखनीय है कि पुराना झूला पुल पुराने रामबन टाउन को मैत्रा से जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख लिंक है। पुल का काम शुरू होने के बाद पैदल चलने वालों की आवाजाही को स्थगित करने से आम जनता को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed