{"_id":"69fbab9954503a1f9c00bc7a","slug":"development-news-samba-news-c-10-jmu1041-906028-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रीगाल में 13.88 लाख से डिजिटल लाइब्रेरी\n42.25 लाख रुपये से बनेगा अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रीगाल में 13.88 लाख से डिजिटल लाइब्रेरी 42.25 लाख रुपये से बनेगा अमृत सरोवर
विज्ञापन
गांव के पांच युवाओं को एसपीओ के नियुक्तिपत्र और 25 को स्वरोजगार के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रीगाल गांव में 13.88 लाख रुपये से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी, 13.60 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक एवं मनोरंजन भवन, 42.25 लाख रुपये का अमृत सरोवर, 19.32 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम, 3.50 लाख रुपये की लागत से 20 सोलर लाइटों के लिए आधारशिला रखी। सिन्हा ने गांव के पांच युवाओं को स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) के नियुक्तिपत्र दिए। 25 युवाओं को स्वरोजगार के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कई स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता दी गई।
एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर पहुंचाए जाएं। उन्होंने लक्ष्य रखा कि वर्ष 2030 तक सांबा के किसी भी सीमावर्ती गांव का कोई भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे न रहे। रीगाल को टीबी मुक्त गांव बनने पर सराहा और स्वच्छ पेयजल तथा नशा मुक्ति अभियान में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। सिन्हा ने रीगाल गांव के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का भी दौरा किया और सुरक्षाबलों से मुलाकात कर देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।