फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: घगवाल में नृसिंह देव मंदिर में गुरुकुल संग नक्षत्र पार्क और योग ध्यान केंद्र लोकार्पित

विज्ञापन
development news
एलजी ने श्री नृसिंह देव पब्लिक लाइब्रेरी और ओपन एयर एम्फीथिएटर का शिलान्यास किया
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घगवाल स्थित श्री नृसिंह देव मंदिर परिसर में संस्कृत गुरुकुल का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने नक्षत्र पार्क और योग ध्यान केंद्र को भी आम जनता को समर्पित किया। श्री नृसिंह देव पब्लिक लाइब्रेरी और ओपन एयर एम्फीथिएटर का शिलान्यास किया। सिन्हा ने कहा कि यह गुरुकुल देश की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने गुरुकुल प्रबंधन से अपील की कि वे परंपरा की गहराई और आधुनिक शिक्षा की व्यापकता को मिलाकर उच्चतम स्तर की शिक्षा सुनिश्चित करें। संस्थान केवल डिग्री देने तक सीमित न रहकर समाज के लिए संवेदनशील, नैतिक और साहसी व्यक्तित्व तैयार करे। माैके पर विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, चूड़ामणि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष शक्ति पाठक, मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, आईजीपी भीम सेन टूटी, डीआईजी श्रीधर पाटिल, डीसी आयुषी सूदन भी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed